Hot Posts

6/recent/ticker-posts

CBI छत्तीसगढ़ में करेगी ताबड़तोड़ कार्रवाई : नितिन नवीन

CBI छत्तीसगढ़ में करेगी ताबड़तोड़ कार्रवाई : नितिन नवीनरायपुर/( सुनील शर्मा) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन आज छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। इस दौरान कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज पदाधिकारियों की बैठक ले रहे है। बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि संगठनात्कम बैठक हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर भी बैठक आयोजित की गई हैं। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। बुलडोजर कार्रवाई पर बीजेपी प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि जो भी कानून तोड़ेगा उस पर कार्रवाई होगी, चाहे वो कोई भी हो।
साथ ही उन्होंने पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने डिप्टी सीएम के पद को असंवैधानिक बताया इस मामले में कहा कि संविधान ने उनका जो हिसाब किया, पहले उसका ध्यान रखें। जनता ही संविधान बनाती हैं। नितिन नबीन ने कहा कि पूर्व मंत्री अकबर कवर्धा से लेकर रायपुर तक आतताई मचाए हुए थे। अब सबकी जांच होगी, अब उसकी चिंता करें। पहले सीबीआई को आने नहीं देते थे, अब सीबीआई भी आएगी और जांच भी होगी।

Post a Comment

0 Comments