Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल जाएंगे दिल्ली, मंत्रियों की सूची पर लगनी है मुहर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल जाएंगे दिल्ली, मंत्रियों की सूची पर लगनी है मुहर.. 
रायपुर /( सुनील शर्मा) । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा दोनों मुख्यमंत्री कल दिल्ली जाएंगे। राज्य में सत्ता संभालने के बाद अब मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाना है। सूत्रों की माने तो संभावित मंत्रियों की सूची तैयार हो गई है। दिल्ली में इस पर मुहर लगेगी और इसके बाद नवनियुक्त मंत्रियों का शपथ होगा। बताया जा रहा है कि इसके बाद एक नई सूची तैयार की गई है। इस सूची के नामों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी सहमति है। फिलहाल ये नाम लिफाफे में बंद हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि खर मास लगने के दिन यानी 17 दिसंबर को साय कैबिनेट के मंत्रियों की शपथ दिलाई जा सकती है। राज्यपाल के दिल्ली से लौटते ही शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

Post a Comment

0 Comments