Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सरकारी स्कूल शिक्षकों के लिए हाजिरी के नियम होंगे सख्त

सरकारी स्कूल शिक्षकों के लिए हाजिरी के नियम होंगे सख्त
 कोलकोता /( सुनील शर्मा) अगले शैक्षणिक वर्ष से पश्चिम बंगाल के सभी सरकारी जूनियर हाईस्कूलों और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के लिए हाजिरी नियम सख्त हो जाएंगे।यदि शिक्षक सुबह 11.15 बजे के बाद स्कूल आते हैं, तो उन्हें उस दिन “गैरहाजिर” माना जाएगा।
अधिसूचना के अनुसार, सुबह 10.40 बजे से 10.50 बजे के बीच 10 मिनट की अवधि अनिवार्य रूप से “प्रार्थना अवधि” के रूप में निर्धारित की जाएगी, जहां सभी शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि सभी शिक्षकों को शाम 4 बजे तक अनिवार्य रूप से स्कूल में उपस्थित रहना होगा। भले ही उसकी निर्धारित अवधि उससे पहले ही समाप्त हो गई हो।

Post a Comment

0 Comments