इनमें से अरुण साव का नाम तो सीएम की रेस में भी था, लिहाजा उनके डिप्टी सीएम बनने से किसी को हैरानी नहीं हुई. मगर ताज्जुब हुआ विजय शर्मा का नाम सुनकर क्योंकि इससे पहले छत्तीसगढ़ की सियासत में ये नाम पहली कतार में तो हरगिज शामिल नहीं था. लिहाजा ये जानना तो बनता है कि विजय शर्मा हैं कौन और आखिर किस बात पर खुश होकर बीजेपी आलाकमान ने बतौर उपमुख्यमंत्री उनकी ताजपोशी कर दी है। छत्तीसगढ़ के नए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को क्यों कहा जाता है हिंदुत्व का टेक्नीशियन?
0 Comments