Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ब्रह्माकुमारी में नव-निर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह

ब्रह्माकुमारी में नव-निर्वाचित विधायकों का सम्मान समारोह
दुर्ग /( सुनील शर्मा) । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित "आनंद सरोवर" में दुर्ग शहर के नवनिर्वाचित विधायक गजेंद्र यादव एवं दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर का सम्मान किया गया । 
स्वागत भाषण में ब्रह्माकुमारीज दुर्ग की संचालिका ब्रह्माकुमारी रीटा बहन ने दोनों विधायकों की विशेषता बताते हुए कहा कि दोनों भ्राता बहुत सरल स्वभाव, मृदुभाषी एवं सहयोगी है। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि जिस तरह से यह संस्थान मानव जाति के उत्थान में निरंतर सेवारत है उसी प्रकार दोनो भ्राता अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए दुर्ग की जनता का सेवा करेंगे एवं दुर्ग को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे । दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि शिव ही ईश्वर है,ईश्वर ही शिव है परमात्मा एक है, इसी भावना से यह संस्था निरंतर मानव जाति को परमात्मा से जोड़ने एवं उनका जीवन सुखमय ,आनंदमय बनाने की सेवा में प्रयासरत है ।
उन्होंने कहा कि भौतिकवादी युग में शहर में रहते,परिवार के बीच रहते ब्रह्माकुमारी बहनें एवं संस्था से जुड़े हज़ारो भाई-बहनें निरंतर तपस्यारत है ये बहुत बड़ी बात है । उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले मैं इस संस्था में आकर बाबा के मैडिटेशन रूम में बैठकर ध्यान लगाया जिससे मुझे बहुत ही शांति की अनुभूति हुई। रीटा बहन द्वारा मुझे एक ब्लेसिंग कार्ड दिया गया जिसमें लिखा था कि भगवान का वरदानी हाथ मेरे सिर पर है उसी वरदान के फल स्वरूप मुझे चुनाव में बहुत बड़ी सफलता मिली और प्रचंड बहुमतों से विजयी हुआ। उन्होंने सम्मान के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संस्था के प्रति शुभकामनाये दिए।
 लालित चंद्राकर (दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के विधायक) ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था एक पवित्र विचारधारा पर चलने वाली संस्था है जो सनातन धर्म को निरंतर आगे बढ़ाने में सेवारत है। यह संस्था मानव जाति को सही मार्ग पर ले जाने का कार्य कर रही है।
सांसारिक मोह-माया में फंसे होने के कारण हम भगवान को भूल जाते है लेकिन यह संस्था हमें अपने कार्य व्यवहार में रहते हुए भी हम भगवान को कैसे याद करें , भगवान से कैसे जुड़े यह बातें यह संस्था सिखाकर मानव जाति का उत्थान कर रही है एवं मनुष्य का जीवन सुखी एवं शांतिमय बना रही है ।
उन्होंने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि संस्था के साथ मिलकर दुर्ग के जनता की ईमानदारी पूर्वक सेवा करेंगे । कार्यक्रम में संस्था से जुड़े भाई-बहनें बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मंच संचालन वरिष्ठ राजयोगी शिक्षिका ब्रह्माकुमारी रुपाली बहन ने किया

Post a Comment

0 Comments