दुर्ग जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल और सह प्रभारी चेमन देशमुख ने कहा कि जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में विगत डेढ़ वर्षो में कार्यकर्ताओं ने अपनी जीवंत भूमिका निभाई और पार्टी के हर कार्यक्रम और आंदोलन में जान फूंक दी। जिसका सुपरिणाम है कि आज 5 में से 4 सीटों में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय हुई है। कार्यकर्ताओं की मेहनत से जनता का विश्वास हासिल हुआ है , इसे आगे कायम रखना विधायकों की जिम्मेदारी है।
दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि उनके जिला अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संगठन में जमकर मेहनत की है। उन्होंने कांग्रेस विधायकों के निवास घेराव, शराब बिक्री के खिलाफ चक्काजाम, मोर आवास मोर अधिकार को लेकर पदयात्रा व धरना प्रदर्शन, रोजगार भत्ता को लेकर मुख्यमंत्री निवास घेराव, चलबो गौठान, खोलबो पोल अभियान, पीएससी घोटाले पर हस्ताक्षर अभियान, कार्यकर्ता सम्मेलन, मन की बात, बूथ सशक्तिकरण अभियान, विशेष जनसंपर्क अभियान, लोकसभा प्रवास कार्यक्रम, शराब महाघोटाला पर प्रदर्शन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सफल सभा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऐतिहासिक सभा जैसे 50 से अधिक सफल कार्यक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी के हर अभियान और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंडल अध्यक्षों के साथ सभी कार्यकर्ताओं ने तन मन धन से पूरा सहयोग किया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रत्येक अभियान और कार्यक्रम को जिला संगठन के आव्हान पर तत्परता से पूरा किया। कांग्रेस सरकार के खिलाफ लहर बनाने में पूरे डेढ़ वर्षो में कार्यकर्ताओं ने अपना खून पसीना लगातार बहाया, संगठन की सक्रियता ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जो एंटीइनकमबेंसी बनाई वही भाजपा की जीत का आधार बनी, जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ से अत्याचारी और भ्रष्ट सरकार का अंत हुआ और स्वच्छ प्रशासन देने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है।
भाजपा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने कहा कि पार्टी ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें अहिवारा का उम्मीदवार बनाया, उस विश्वास को जनता ने टूटने नहीं दिया और कार्यकर्ताओं ने अपना भरपूर समर्थन देकर पार्टी के विश्वास को कायम रखा इसके लिए भी जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभारी रहेंगे।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में जनता ने कानून व्यवस्था की बदहाली और भ्रष्टाचार का आलम देखा, भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बदले की कार्यवाही को झेला, कांग्रेस सरकार के दमन के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए कमर कसकर मुकाबला किया और असंभव को संभव कर दिखाया।
दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि पिछले 5 सालों से रुकी हुई विकास की धारा पुनः बहेगी, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। जुआ, सट्टा, अवैध शराब से खराब होता सामाजिक माहौल अब सुधरेगा। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध और असामाजिक तत्वों की हरकतें काबू में रहेगी।
साजा विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि भाजपा की जीत अभी अधूरी है, 4 महीने बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेकर हैट्रिक बनाएंगे, तभी भाजपा की जीत पूरी होगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनिर्वाचित विधायकों का शॉल श्रीफल से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने किया एवं आभार प्रदर्शन जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू ने किया। कार्यक्रम में दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण अहिवारा सजा और पाटन विधानसभा के जिला भाजपा पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं में जिला भाजपा अध्यक्ष और नवनिर्वाचित विधायकों का अभिनंदन करने की होड़ मची रही। दुर्ग जिले में हुई ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा को पगड़ी पहनाकर एवं तलवार भेंट कर उनका विशेष अभिनंदन किया। जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि दुर्ग जैसे वीवीआईपी जिले में मिली ऐतिहासिक जीत का सेहरा कार्यकर्ताओं के सिर पर बंधना चाहिए, जिला भाजपा अध्यक्ष तो केवल एक प्रतीक मात्र है। पांच विधानसभा से आए कार्यकर्ताओं के सैलाब ने फूलमाला, पुष्पगुच्छ, शॉल के साथ स्मृति चिन्ह देकर विधायकों का अभिनंदन किया।।
0 Comments