दुर्ग /( सुनील शर्मा) भारत ने संयुक्त अरब अमीरात में चल रही एशियाई युवा रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप में चार स्वर्ण, तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते।
जिसमे भाग्यश्री पाटिल (अंडर 18, लड़कियां ), सपरिया घोष (अंडर 14 लड़कियां ), मुहम्मद श्यान नौशी इब्राहिम ( अंडर 8 लड़के) और श्रवणिका (अंडर 8 लड़कियां) ने स्वर्ण पदक जीता ।
रजत पदक शेराली पटनायक ( अंडर 8 लड़कियां ), आरित कपिल ( अंडर 8 लड़के ) और कियाना परिहार ( अंडर 8 लड़कियां ) ने जीता ।
सेरा डगारिया और दिवि बिजेश को अंडर 16 लड़कियों के वर्ग में कांस्य पदक मिला।
उल्लेखनीय है कि इस टीम के कोच ग्रैंडमास्टर श्री प्रवीण थिप्से, श्री नीलया बी., वीमेन फिडे मास्टर एवं फिडे इंस्ट्रक्टर कु. किरण अग्रवाल, (छत्तीसगढ़) , श्री लैशराम इमोचा व मैनेजर श्री संजीव ठाकुर है, जिनके कुशल मार्गदर्शन में भारतीय टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही है।
0 Comments