मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी ने बहुमत से ज़्यादा सीटें हासिल की है.
दुर्ग /( सुनील शर्मा) हाल में ही संपन्न हुए पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव में से तीन में बीजेपी ने सभी अटकलों को ख़ारिज करते हुए जीत दर्ज की.। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी ने बहुमत से ज़्यादा सीटें हासिल की है.
इन तीनों राज्यों के चुनाव में कांग्रेस ने बिहार में हुए जातीय सर्वेक्षण के बाद इस मुद्दे को ज़ोर-शोर से उठाया.
लेकिन नतीजा कुछ और ही आया. बीजेपी ने अपने चिर-परिचित वोट बैंक के अलावा बड़ी संख्या में ओबीसी वोट भी हासिल किया.
0 Comments