Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मध्य प्रदेश: मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा सीएम मोहन यादव के लिए कितनी बड़ी चुनौती

 भोपाल /( सुनील शर्मा) मध्य प्रदेश में सोमवार को आख़िरकार मंत्रिमंडल का गठन हो गया जिसके बाद कुल मंत्रियों की संख्या 31 हो गयी है.
मुख्यमंत्री मोहन यादव का कहना है कि मंत्रिमंडल में बाक़ी चार रिक्त स्थान भी जल्द भर लिए जायेंगे.
राजनीतिक विश्लेषकों को लगता है कि नए मंत्रिमंडल के गठन में भी भारतीय जनता पार्टी ने 'राजनीतिक संदेश' साफ़ तौर पर दिया है.
वो संदेश ये है कि आने वाले लोकसभा के चुनावों में उसका 'फोकस' अन्य पिछड़ा वर्ग के वोटों पर होगा.
नए मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित कुल 13 मंत्री इस वर्ग से आते हैं. मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग की आबादी अच्छी ख़ासी है और उनके वोट राजनीतिक दलों का भविष्य तय करने की क्षमता रखते हैं.

Post a Comment

0 Comments