Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राजधानी में दर्दनाक घटना, एक ही परिवार के तीन लोगों ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी में दर्दनाक घटना, एक ही परिवार के तीन लोगों ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस... 
रायपुर /( सुनील शर्मा) छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक हृदय विदारक घटना प्रकाश में आयी है। यहां एक ही परिवार के तीन लोगों आत्महत्या कर ली है। मठपुरैना बीएसयूपी कॉलोनी में पति-पत्नी और बेटी ने खुदकुशी कर ली, तीनों ने घर के कमरे में फांसी लगा लिया है। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार जानकारी के मुताबिक बीएसयूपी कॉलोनी निवासी पति लखन लाल सेन, पत्नी रानू सेन और बेटी पायल सेन ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। टिकरापारा थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि एक ही परिवार के लोग आत्महत्या किए हैं, आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। परिजनों को बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक पेशे से ड्राइवर था तथा राजधानी रायपुर में एक स्टील कारोबारी के घर ड्राइवर का काम करता था। 6 महीने पहले ही उसने अपनी बड़ी बेटी की शादी भी की है। मृतक लखन लाल सेन (48 वर्ष), मृतिका रानू सेन (42 वर्ष) तथा पायल सेन (14 वर्ष) निवासी ब्लॉक नंबर-2, कमरा नंबर-5 बीएसयूपी कालोनी मठपुरैना थाना टिकरापारा रायपुर, तीनो एक ही पंखे के हुक से तीन नायलोन रस्सियो से फाँसी लगा लिए हैं। मौके पर पहुंची टिकरापारा थाना पुलिस को लाश की हालत देखकर आशंका है कि परिवार ने सुसाइड 2 से 3 दिन पहले किया है। क्योंकि लाश का रंग काला हो चुका है। मृतकों के शरीर से तेज बदबू आ रही है। साथ ही पड़ोसियों का भी कहना है कि उन्होंने परिवार को बीते 48 घंटों से देखा नहीं था।

Post a Comment

0 Comments