दुर्ग।/( सुनील शर्मा) कसारीडीह सिविल लाईन स्थित प्रसिद्ध श्री साईबाबा मंदिर के 47 वें वार्षिक महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार को मंदिर में महाप्रसादी (भंडारा) ग्रहण करने करीब 20 से 25 हजार की संख्या में सांईभक्त उमड़े। महाप्रसाद ग्रहण करने कांग्रेस, भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेतागण और प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, पत्रकारगण भी मंदिर पहुंचे। पूर्व विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, भाजपा नेता शिव चंद्राकर, सतीश समर्थ, निगम एमआईसी सदस्य संजय कोहले, भोला महोबिया, मनदीप सिंह भाटिया, युका नेता संदीप वोरा, पूर्व पार्षद अल्ताफ अहमद, फतेह सिंह भाटिया, प्रकाश गीते,पार्षद राकेश सेन, प्रकाश जोशी, हेमा जगदीश शर्मा, प्रीति गीते, एल्डरमैन राजेश शर्मा, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश मंत्री अशोक राठी, चेंबर जिला अध्यक्ष प्रहलाद रुंगटा व अन्य नेताओं ने सांई बाबा का दर्शन कर शहर की सुख समृद्धि के लिए कामना की। महोत्सव का अंतिम दिन होने से दर्शन के लिए सुबह से ही मंदिर में साईं भक्तों की भीड़ रही। सांई भक्त भजनों के धून में नाचगाकर अपना उत्साह प्रकट करते रहें।
इससे मंदिर परिसर श्रद्धाभाव से सराबोर रहा। शाम को श्री सांई बाबा की महाआरती की गई। महाआरती के बाद मंदिर परिसर से सांई बाबा की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का पूरे रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा व आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्र के श्रद्धालुओं द्वारा शोभायात्रा के स्वागत में अपने अपने घरों के सामने दीपक जला रखे थे। जिससे क्षेत्र में दिवाली जैसा माहौल निर्मित रहा। यह शोभायात्रा सिविल लाइन, पद्मनाभपुर, मुक्तनगर, कन्हैयापुरी, आजाद चौक, कसारीडीह चौक होते हुए अंत में वापस मंदिर परिसर पहुंची। जिसके बाद वार्षिक महोत्सव का समापन हुआ। महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम 28 दिसंबर, गुरुवार की शाम आरती के उपरांत घोषित किए जाएंगे और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
महोत्सव के अंतिम दिन सार्वजनिक श्री सांई महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सचिव धनेेन्द्र सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र शर्मा, शिवाकांत तिवारी, सह सचिव संतोष यदु, कोषाध्यक्ष सुजीत गुप्ता, प्रचार सचिव सुरेश साहू, अजय सुरपाम, कार्यकारिणी सदस्य कौशल किशोर सिंह, संजय लाखे, विनय चंद्राकर, संतोष खिरोड़कर, गणेश निर्मलकर, नरेन्द्र राठी, हेमंत रूंगटा, विपिन बोहरा, प्रकाश शिवणकर, जयंत खिरोड़कर , रोमनाथ साहू, नारायण दत्त तिवारी,अतुल मढरिया, मुरलीधर राऊत, संजय डहरवाल, कृष्णा देशमुख, रिंकू ठाकुर, भागवत सिन्हा, योगेंद्र शर्मा अरुण मिश्रा, नितिन शेडे, अरविंद लोखंडे, रामेंद्र बंजारी, प्रभाकर राव पाटने, मोहम्मद आरिफ खान, लक्ष्मी नारायण साहू, श्रीधर भजने, प्रशांत राऊत के अलावा अन्य सदस्यगण व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। महिला सदस्यगण,साई सेवकों और सुराना कॉलेज के एनसीसी छात्रों का सहयोग सराहनीय रहा।
0 Comments