सचिन पायलट को छग प्रदेश का प्रभारी बनाया
रायपुर/( सुनील शर्मा) । हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के मद्देनजर हुई समीक्षा बैठक के उपरांत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के हस्ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी के पद पर हुए फेरबदल के उपरांत कुमारी सैलजा को छग से प्रदेश प्रभारी के पद से मुक्त कर उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सचिन पायलट को छग प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
0 Comments