Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मोहन यादव एमपी के नये सीएम बने ,जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को बनाया डिप्टी सीएम

मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है, वहीं जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को एमपी को डिप्टी सीएम बनाया गया है
भोपाल/( सुनील शर्मा) मध्य प्रदेश में सीएम और डिप्टी सीएम पर सस्पेंस खत्म हो गया है। बीजेपी ने सबको चौंकाते हुए मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है, वहीं जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल को एमपी को डिप्टी सीएम बनाया गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में इन नामों पर मुहर लगाई है।  
जगदीश देवड़ा भी मल्हारगढ़ विधानसभा से 3 बार के विधायक रह चुके हैं और मंत्रिमंडल में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
रीवा विधानसभा क्षेत्र में विधायक राजेंद्र शुक्ला को कद्दावर नेता के तौर पर जाना जाता है। साल 2003 में उन्होंने पहली बार BJP के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता था। इसके बाद लगातार वह रीवा से चुनाव जीतते आए हैं। साल 2018 में वह चौथी बार और अब 2023 में पांचवी बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।

Post a Comment

0 Comments