Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रायपुर मेयर एजाज की कुर्सी खतरे में, भाजपा पार्षद दल की बैठक आज

रायपुर शहर के मेयर एजाज ढेबर के  खिलाफ़अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी , इसके बाद दुर्ग शहर में तैयारी
रायपुर/( सुनील शर्मा) रायपुर शहर के मेयर एजाज ढेबर के खिलाफ सियासी बैठकें हुई हैं। शहर के कुछ पार्षद इस बैठक में शामिल थे। अब खबर है कि आज  भाजपा पार्षद दल की बैठक हो सकती है।

इन खबरों के बीच अचानक महापौर एजाज ढेबर MIC सदस्य आकाश शर्मा के साथ मौदहापारा पहुंचे थे। यहां कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे मो.अकबर के घर पर दोनों की बैठक हुई। नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे का कहना है कि महापौर को नैतिकता के आधार पर अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। मंगलवार को हम भाजपा पार्षद दल की बैठक करने जा रहे हैं। संगठन से भी इस मामले में रायशुमारी की जा रही है।  बता दे कि  रायपुर की हवा दुर्ग शहर पहुचने में देर नहीं लगेगी।सूत्रों के मुताबिक  रायपुर  व दुर्ग शहर के नगर पालिक निगम में अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी बीजेपी व कांग्रेस के नाराज पार्षद मिलकर कर चुके है. दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा  के चुनाव हारने के बाद कांग्रेस  के नाराज पार्षद व बीजेपी पार्षद मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी   कर चुके हैं।सी एम पद के शपथ लेते ही सरकार बनते  ही बीजेपी व कांग्रेस के नाराज पार्षद मिलकर अविश्वास प्रस्ताव लाने के मुड में हैं। 

Post a Comment

0 Comments