Hot Posts

6/recent/ticker-posts

एमपी में कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट पर शिवराज सिंह चौहान की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'अनुभव की...'

 भोपाल /( सुनील शर्मा) शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे विश्वास है कि, संकल्प पत्र के वचनों को पूरा करेगी नई सरकार. नया मंत्रिमंडल पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा का नया इतिहास रचेगा.
: एमपी में कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट पर शिवराज सिंह चौहान की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'अनुभव की कमी नहीं हैं। 

 मध्य प्रदेश में आज मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है. आज करीब 28 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है. मंत्रिमंडल विस्तार पर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश का सौभाग्य है कि अटल जयंती पर नई सरकार आकार ले रही है. मंत्रिमंडल में अनुभव की भट्टी में पके वरिष्ठ राजनेता और युवा जोश शामिल है.


शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा, "मंत्रिमंडल पूरी तरह संतुलित और क्षेत्रिय आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा गया है. पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम मोहन यादव की अगुवाई में प्रदेश को सुशासन देगी नई सरकार. प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेगी सरकार.
 
पूर्व सीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है कि, संकल्प पत्र के वचनों को पूरा करेगी नई सरकार. सभी मंत्री मित्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं. नया मंत्री मंडल पूरी निष्ठा के साथ जनता की सेवा का नया इतिहास रचेगा.


मध्य प्रदेश में ये विधायक ने लिया शपथ


कैबिनेट मंत्री
1-प्रदुम्न सिंह तोमर
2-तुलसी सिलावट
3-एदल सिंह कसाना
4-नारायण सिंह कुशवाहा
5-विजय शाह 
6-राकेश सिंह
7-प्रह्लाद पटेल
8-कैलाश विजयवर्गीय
9-करण सिंह वर्मा 
10-संपतिया उईके
11-उदय प्रताप सिंह
12-निर्मला भूरिया
13-विश्वास सारंग
14-गोविंद सिंह राजपूत
15-इंदर सिंह परमार
16-नागर सिंह चौहान
17-चैतन्य कश्यप
18-राकेश शुक्ला 


राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार )
19-कृष्णा गौर
20-धर्मेंद्र लोधी 
21-दिलीप जायसवाल 
22-गौतम टेटवाल
23- लेखन पटेल 
24- नारायण पवार 


राज्यमंत्री-
25--राधा सिंह
26-प्रतिमा बागरी
27-दिलीप अहिरवार
28-नरेन्द्र शिवाजी पटेल


मुख्यमंत्री मोहन यादव की टीम ने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्री मंडल में शामिल छह सदस्यों को जगह मिली है, जिनमें तुलसी सिलावट, विजय शाह, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग, इंदर सिंह परमार और प्रधुम्न सिंह तोमर, जबकि गोपाल भार्गव, मीना सिंह, उषा ठाकुर, हरदीप सिंह डंग, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, भूपेन्द्र सिंह, प्रभुराम चौधरी, ओमप्रकाश सखलेचा, बृजेन्द्र सिंह यादव, बिसाहूलाल मंत्री मंडल में जगह नहीं बना पाए हैं.

Post a Comment

0 Comments