Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दमदार नेताओं की साख दांव पर, किसकी चमकेगी राजनीति; हार-जीत के फैसले का लोगों को इंतजार

छत्तीसगढ़ चुनाव में दमदार नेताओं की साख दांव पर लगी है। विधानसभा चुनाव 2023 में हुए मतदान का फैसला आज है। इस फैसले पर जिले के विधानसभा क्षेत्र कुरूद सिहावा और धमतरी के कई दमदार नेताओं के साख दांव पर है। कुरूद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अजय चंद्राकर अब तक चार बार विधायक बन चुके हैं। जबकि पांच बार चुनाव लड़े हैं।

धमतरी। विधानसभा चुनाव 2023 में हुए मतदान का फैसला आज है। इस फैसले पर जिले के विधानसभा क्षेत्र कुरूद, सिहावा और धमतरी के कई दमदार नेताओं के साख दांव पर है। हार-जीत के फैसला से इन नेताओं की राजनीति चमकेगा या फिर कुछ और। कुरूद विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अजय चंद्राकर अब तक चार बार विधायक बन चुके हैं। जबकि पांच बार चुनाव लड़े हैं।

विधानसभा चुनाव 2023 उनका छठवां बार विधानसभा चुनाव है। लंबे समय से राजनीति में जुड़े हैं। चार बार विधायक बनने और मंत्री पद पर रहने के कारण उनका कुरूद विधानसभा क्षेत्र समेत प्रदेश भाजपा की राजनीति में अलग ही पहचान है, ऐसे में इस बार भी विधानसभा चुनाव के इस फैसले पर उनके साख दांव में लगा हुआ है।

इसी तरह धमतरी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी रंजना साहू वर्तमान में धमतरी विधायक हैं। उन्हें प्रदेश में उत्कृष्ट महिला विधायक से भी नवाजा गया था। यह उनकी दूसरी बार विधानसभा चुनाव है। फिलहाल धमतरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा पार्टी की दमदार नेता है।

भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम की भी साख दांव पर

इसी तरह सिहावा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्रवण मरकाम की भी साख दांव पर है, क्योंकि वर्ष 2013 में वह भी एक बार विधायक बन चुका है और वर्ष 2023 में दूसरी बार विधानसभा चुनाव है। तारिणी और अंबिका लंबे समय से राजनीति मेंकुरूद विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी तारिणी नीलम चंद्राकर वर्तमान में जिला पंचायत सदस्य व सभापति व कांग्रेस की महिला प्रदेश सचिव के पद पर हैं। यह उनकी पहली बार विधानसभा चुनाव है, लेकिन कुरूद विधानसभा क्षेत्र के दमदार नेता के बीच उनकी टक्कर है।

हार-जीत के फैसले आने का लोगों को इंतजार

जिला समेत प्रदेश में यह बहुचर्चित विधानसभा क्षेत्र है। इसी तरह सिहावा विधानसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका मरकाम 2008 में चुनाव जीतकर एक बार विधायक बन चुकी हैं। अब वर्ष 2023 की विधानसभा चुनाव दूसरी विधानसभा चुनाव है, ऐसे में उनकी साख भी दांव पर है, क्योंकि वह महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं।

धमतरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ओंकार साहू कांग्रेस पार्टी में लंबे समय से जुड़े हैं, लेकिन पहचान कम है। मंडी अध्यक्ष धमतरी बनने के बाद उनका राजनीति चमका और सीधे पहली बार विधानसभा चुनाव मैदान में उतरे हैं, ऐसे में वह भी इन दिनों काफी चर्चा में है। इस तरह इन नेताओं के हार-जीत के फैसले आने का लोगों को इंतजार है।





Post a Comment

0 Comments