Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लोकसभा चुनाव से पहले तय हो गई प्रियंका गांधी वाड्रा की सीट, यहां से लड़ सकती हैं चुनाव; कांग्रेस ने दिया संकेत

लोकसभा चुनाव से पहले तय हो गई प्रियंका गांधी वाड्रा की सीट, यहां से लड़ सकती हैं चुनाव; कांग्रेस ने दिया संकेत, मोदी वाराणसी से लड़ेंगे लोक सभा चुनाव
रायबरेली /( सुनील शर्मा) आने वाले वर्ष 2024 में सिर्फ 3-4  माह ही शेष हैं मतदान में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस संगठन में फेरबदल रायबरेली को लेकर भी बड़ा संकेत दे रहा है। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में कांग्रेस की गठबंधन रणनीति भले ही अभी साफ न हो मगर पार्टी महासचिव और पूर्व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का रायबरेली से चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है।
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस संगठन में फेरबदल रायबरेली को लेकर भी बड़ा संकेत दे रहा है। लोकसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में कांग्रेस की गठबंधन रणनीति भले ही अभी साफ न हो, मगर पार्टी महासचिव और पूर्व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का रायबरेली से चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है।
पार्टी की औपचारिक घोषणा बाकी
सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली के पुराने कांग्रेसी भी इसको मान रहे हैं, बस पार्टी की ओर से औपचारिक घोषणा बाकी है। रायबरेली और अमेठी से गांधी परिवार के सदस्य ही कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ते हैं। 
सोनिया गांधी 2004 से रायबरेली से लगातार सांसद हैं।
सोनिया गांधी 2004 से रायबरेली से लगातार सांसद हैं। 2004 से ही अमेठी से राहुल गांधी लगातार चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। अब परिवार की विरासत को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका भी लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं।
रिस्क नहीं लेना चाहती कांग्रेस
दरअसल, 2024 के महासमर में प्रदेश की इकलौती बची सीट को बचाए रखने के लिए कांग्रेस सब कुछ दांव पर लगाने को तैयार है। पिछले चुनाव में अमेठी गंवाने के बाद पार्टी इस बार रायबरेली को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। लगातार पांच बार से चुनाव जीत रहीं सोनिया गांधी इस बार स्वास्थ्य कारणों से ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। वहीं, भाजपा अमेठी जीतने के बाद अब रायबरेली में भी कमल खिलाने की तैयारी में है।
गांधी परिवार का ही सदस्य लड़ेगा चुनाव
प्रियंका के लोकसभा चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में सांसद प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। हां, इसमें संदेह नहीं कि रायबरेली से गांधी परिवार का ही सदस्य चुनाव लड़ेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि पूरी संभावना है कि इस बार प्रियंका गांधी वाड्रा ही रायबरेली से लड़ेंगी।
रायबरेली सबसे मुफीद सीट
प्रियंका गांधी वाड्रा के चुनाव लड़ने को लेकर कई बार से चर्चाएं होती रहीं, मगर वह अभी तक प्रत्याशी के रूप में मैदान में नहीं आईं हैं। पार्टी ने संगठन में उनका महासचिव का पद बरकरार रखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश प्रभारी के दायित्व से मुक्त कर दिया है। इससे साफ संकेत हैं कि लोकसभा चुनाव 2024 में वह उम्मीदवार बनेंगी। 
बता दें रायबरेली से सोनिया गांधी के अलावा इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी भी चुनाव लड़कर लोकसभा गए थे। इस लिहाज से प्रियंका के लिए रायबरेली सबसे मुफीद सीट हो सकती है। 1999 लोकसभा चुनाव के बाद 2004, 2006 (उपचुनाव), 2009, 2014 और 2019 में जीतने वाली सोनिया गांधी रायबरेली से अजेय हैं।
भाजपा से मोदी के लिए वाराणसी सबसे  सुरक्षित सीट
मोदी 2014-2019 के बाद लगातार तीसरी बार 2024 में भी वाराणसी सीट से चुनाव लड़ेंगे। वे इस सीट से आप पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस केअजय राय,  को कारारी हार का सामना करना पड़ा। मोदी के खिलाफ चाहे कोई भी उम्मीदवार हो इस सीट पर मोदी की पकड़ काफि मजबूत हैं। 

Post a Comment

0 Comments