साजा विधायक ईश्वर साहू पहुँचे कमलेश राजपूत के निवास..... साजा/( सुनील शर्मा) साजा के नवनिर्वाचित विधायक ईश्वर साहू अपने दुर्ग प्रवास के दौरान किसान मितान महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ पटवारी संघ के पूर्व प्रांताध्यक्ष कमलेश सिंह राजपूत से दुर्ग के निवास मे भेंट कर क्षेत्र के विकास मे अपनी सहभागिता निभाने का अनुरोध किया।
इस भेंट कार्यक्रम मे साजा क्षेत्र के युवा तेजतर्रार नेता हिमांशु राजपूत ने पूरे परिवारजन से परिचय कराया। उक्त अवसर पर बिजली महासंघ के प्रांताध्यक्ष बलदाऊ सिंह राजपूत, अमरीश परघनिया,अनुज वर्मा,जितेंद्र साहू,प्रेमलाल साहू,पवन वर्मा,खेमराज साहू,हनुमंत साहू आदि उपस्थित रहें।
0 Comments