रायपुर /( सुनील शर्मा । विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री घोषित किया गया है। इस बारे में अटकल लगाई जा रही थी कि झारखंड के चुनाव को देखते हुए एक ऐसा आदिवासी नेतृत्व खड़ा किया जाएगा जो झारखंड के चुनाव को प्रभावित करे लेकिन इससे भी बढ़कर यह चुनाव भूपेश बघेल को देखकर किया गया है छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सबसे बड़ा चेहरा भूपेश बघेल है जो ओबीसी चेहरा है इस ओबीसी चेहरे के बरक्स हमेशा के लिए आदिवासी नेतृत्व की बात को बढ़ावा देने के लिए विष्णु देव साय को भाजपा नेतृत्व में चुनकर कांग्रेस के सामने भविष्य में एक संकट खड़ा किया है या तो वह आदिवासी नेतृत्व खड़ा करें। यह भूपेश के लिए भी बड़ा संकट है और भूपेश द्वारा खड़ा किया गया छत्तीसगढ़ी अस्मिता के सामने तुरुप का पत्ता भाजपा ने खड़ा कर दिया है। विष्णु देव साय रमन के भी करीबी माने जाते हैं और भविष्य में यदि उन्हें युवा नेताओं के लिए रास्ता खाली करना पड़े तो भी अधिक दिक्कत नहीं आएगी।
विष्णु देव साय रमन सिंह की तरह सहज सरल व्यक्तित्व के धनी है उनका सार्वजनिक जीवन पारदर्शी रहा है विष्णु देव साय के चुनाव के पूर्व ही ऐसा लगा था कि ऐसा हो सकता है क्योंकि आदिवासी पर्यवेक्षकों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी क्योंकि वह सीनियर नेता हैं इनके आने से भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं को उनसे अधिक दिक्कत नहीं होगी जो अपेक्षाकृत युवा नेताओं को चुनने से आ सकती थी।
0 Comments