HIGHLIGHTS
- मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जीत से बढ़ेगी भाजपा की सीटें
- तीनों राज्यों की कुल 26 सीटों में भाजपा-कांग्रेस है 13-13 सीटों पर काबिज
- मौजूदा समय में 94 सीटों के साथ राज्यसभा में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी
मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से मिलेगी भाजपा को ताकत
राज्यसभा में भाजपा को यह ताकत जिन राज्यों से मिलेगी वह मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ है। जहां पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है। अभी तक इन तीन राज्यों में से दो में कांग्रेस पार्टी की सत्ता थी। राज्यसभा के मौजूदा गणित पर नजर डाले तो मौजूदा समय में इन तीनों राज्यों में राज्यसभा की कुल 26 सीटें है। इनमें सबसे अधिक 11 सीटें मध्य प्रदेश में है, जहां अभी आठ सीटें पर भाजपा व तीन सीटों पर कांग्रेस काबिज है। इसी तरह राजस्थान की कुल दस सीटों में अभी छह सीटों पर कांग्रेस काबिज है, जबकि चार सीटें भाजपा के पास है। वहीं छत्तीसगढ़ की राज्यसभा की कुल पांच सीटों में से अभी चार सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर भाजपा काबिज है।
भाजपा को 2026 तक का करना होगा इंतजार
वैसे तो देखा जाए तो इन तीनों राज्यों में अभी राज्यसभा की करीब 13-13 सीटें भाजपा और कांग्रेस के पास है, जबकि नए समीकरणों के बाद कांग्रेस के पास सिर्फ तीन से चार सीटें ही बचेगी। बाकी सीटें भाजपा की झोली में आएगी। हालांकि अभी इसके लिए भाजपा को 2026 तक का इंतजार करना होगा। क्योंकि इन राज्यों में कांग्रेस के कब्जे वाली सीटों में से एक सीट अगले साल यानी वर्ष 2024 में रिक्त हो रही है, जबकि पांच सीटें 2026 में और बाकी सीटें 2028 में खाली होगी।
कांग्रेस को तेलंगाना से मिलेगा फायदा
राज्यसभा में कांग्रेस को भले ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली हार से झटका लगेगा, उसकी इन राज्यों में सीटें घटेगी, लेकिन उसे तेलंगाना में मिली जीत से फायदा भी मिलेगा। तेलंगाना में राज्यसभा की कुल सात सीटें है, जिसमें अभी सभी बीआरएस के कब्जे में है। ऐसे में कांग्रेस को तेलंगाना से करीब तीन से चार नई सीटें मिलने की उम्मीद है। जो पार्टी को तीनों राज्यों में होने वाले नुकसान को पाटने का काम करेगी।
गौरतलब है कि मौजूदा समय में राज्यसभा में कांग्रेस की कुल 30 सीटें है, जबकि उसकी अगुवाई वाला आईएनडीआइए गठबंधन करीब 98 सीटों पर काबिज है।
0 Comments