पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व पार्षद अल्ताफ अहमद, एल्डरमैन राजेश शर्मा, पूर्व एल्डरमैन प्रतीक उमरे के अलावा अन्य राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने श्री साईं बाबा के दर्शन कर शहर की सुख समृद्धि के लिए कामना की। दोपहर बाद मंदिर परिसर में पूजा की थाली सजाओ व व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पूजा की थाली को आकर्षक ढंग से सजाकर अपने उत्कृष्ट कलाकृतियों का प्रदर्शन किया, वही लजीज व्यंजन बनाकर श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। यह प्रतियोगिता संयोजिका विभा भंडारकर एवं निर्णायक रंजना गुप्ता, सारिका शिवणकर की देखरेख में संपन्न हुई। जिसमें महिलाएं, युवती व बच्चों समेत करीब 50 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के परिणाम 28 दिसम्बर, गुरूवार को शाम 7 बजे घोषित किए जाएंगे और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा प्रसिद्ध कलाकार मनीष कोठारी मेहंदी ग्रुप की सदस्य श्रीमती प्रीति राजपूत के निर्देशन में मंदिर में निशुल्क मेहंदी लगाई गई। मेहंदी लगवाने महिलाएं, युवती व बच्चों की बड़ी संख्या में भीड़ जुटी। महोत्सव के दौरान सार्वजनिक श्री सांई महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सचिव धनेेन्द्र सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष धीरेन्द्र शर्मा, शिवाकांत तिवारी, सह सचिव संतोष यदु, कोषाध्यक्ष सुजीत गुप्ता, प्रचार सचिव सुरेश साहू, अजय सुरपाम, कार्यकारिणी सदस्य कौशल किशोर सिंह, संजय लाखे, विनय चंद्राकर, संतोष खिरोड़कर, गणेश निर्मलकर, नरेन्द्र राठी, हेमंत रूंगटा, प्रकाश शिवणकर, नारायण दत्त तिवारी, रोमनाथ साहू, अतुल मढरिया, विपिन बोहरा, मुरलीधर राऊत, नितिन शेडे, अरविंद लोखंडे, प्रशांत राऊत, प्रभाकर राव पाटने, सत्य साई सेवा समिति सदस्य दिलीप ठाकुर एवं मंदिर समिति के अन्य सदस्यगण व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
महोत्सव के दूसरे दिन 25 दिसम्बर को सुबह 7.30 बजे सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण, 9 बजे सत्यनारायण की पूजा, दोपहर 12 बजे सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण, दोपहर 1 बजे श्री सांई भजन मंडली एवं श्री सांई सत्संग महिला मानस मंडली कसारीडीह द्वारा सांई भजनों की प्रस्तुति, दोपहर 2 बजे बच्चों एवं महिलाओं के लिए रंगोली एवं सलाद सजाओं प्रतियोगिताओं का आयोजन, शाम 6:30 बजे सामूहिक आरती एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा। रात्रि 8 बजे शहर के विभिन्न वार्डों से साई मंदिर पहुंचने वाले भव्य शाल एवं चादर शोभायात्रा का प्रवेश द्वार पर स्वागत अभिनंदन किया जाएगा।महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन 26 दिसम्बर को सुबह पूजा अर्चना के बाद दोपहर 12.30 बजे से आम भंडारा (महाप्रसाद) का आयोजन किया गया है। शाम 6.30 बजे श्री सांई बाबा जी की आरती उपरांत भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा सिविल लाईन, पद्मनाभपुर मुक्तनगर, कन्हैयापुरी चौक, आजाद चौक, कसारीडीह होते हुए अंत में वापस मंदिर पहुंचेगी। रात्रि में शेज आरती के बाद वार्षिक महोत्सव का समापन होगा।
0 Comments