Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कांति पारख बने तीसरी बार निविरोध अध्यक्ष, महासचिव नाहटा, कोषाध्यक्ष लोढ़ा निर्वाचित

श्री कृष्ण गौशाला जीवरक्षा केंद्र छातागढ़ मोहलाई में गौरक्षा समिति दो वर्षयी कार्यकारिणी का गठन
दुर्ग/( सुनील शर्मा) श्री कृष्ण गौशाला जीवरक्षा केंद्र छातागढ़ मोहलाई में गौरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई। जिसमें आगामी वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी भीखमचंद जैन, मूलचंद जैन, बृजमोहन खंडेलवाल रहे।
बैठक में सर्व सम्मति से कांति पारख तीसरी बार अध्यक्ष तथा महासचिव प्रकाश नाहटा एवं कोषाध्यक्ष सीए संजय लोढ़ा निर्वाचित हुए। बैठक में लवकुश सिंगरौल, गौतम पारख, पुरूषोत्तम टावरी, दीपक तुमाने, गिरिश पारख, राकेश संचेती, प्रकाश कानावार, प्रदीप जैन, ज्ञानचंद पाटनी,  संतोष दुग्गड़ सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments