मुख्यमंत्री साय के OSD नियुक्त किए गए डॉ. सुभाष राज्य सेवा के अधिकारी हैं। वे अभी बिलासपुर जिले में संयुक्त कलेक्टर पदस्थ हैं। इनके अलावा सीएम की निजी स्थापना में ओएसडी पद पर उमेश अग्रवाल और रविकांत मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दीपक अंघारे को निजी सहायक बनाया गया है।
शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री कार्यालय में पदस्थ अपर मुख्य सचिव IAS सुब्रत साहू, IAS परदेशी सिद्धार्थ कोमन, IAS अंकित आनंद और IAS सोलई भारती दासन को प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि इन अफसरों के पास पहले की तरह बाकी विभागों की जिम्मेदारी रहेगी।
0 Comments