Hot Posts

6/recent/ticker-posts

छत्तीसगढ़ में रमन सिंह को बीजेपी ने मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया?

छत्तीसगढ़ में रमन सिंह को बीजेपी ने मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया?
रायपुर /( सुनील शर्मा) छत्तीसगढ़ में तीन दिसंबर को विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखने के लिए भारतीय जनता पार्टी के रायपुर मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में विशाल एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी.

दिन चढ़ने के साथ-साथ जैसे-जैसे चुनाव के परिणाम आने लगे, स्क्रीन के सामने बैठे युवा कार्यकर्ता उत्साह से भरते चले गए.

भारतीय जनता पार्टी की हर उम्मीदवार की जीत के साथ उत्साहित कार्यकर्ता नारे लगाते हुए, तालियां बजाने लग जाते थे.

भाजपा के एक नेता बताते हैं कि जब राजनांदगांव से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के 45,084 हज़ार वोटों से जीत की ख़बर स्क्रिन पर चमकी तो मौके पर एक जोड़ी हाथ भी ताली बजाने के लिए नहीं उठे। 
तो क्या लगातार 15 सालों तक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे रमन सिंह का जादू ख़त्म हो चुका है?

Post a Comment

0 Comments