Hot Posts

6/recent/ticker-posts

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और BJP के बीच कांटे की टक्कर, रुझानों में बीजेपी को बहुमत

चार में तीन राज्यो में बीजेपी को पूर्ण बहुमत 
रायपुर /( सुनील शर्मा) छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं. सुबह आठ बजे वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है. रुझानों में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. छत्तीसगढ़ विधानसभा की 90 सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था. जिसमें राज्य के 76.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. साल 2003 से 2018 तक लगातार 15 वर्षों तक सत्ता में रही बीजेपी को उम्मीद है कि राज्य की जनता इस बार उन्हें मौका देगी. दूसरी ओर राज्य में कांग्रेस सत्ता में वापसी करने का दावा कर रही है. कांग्रेस को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में पार्टी ने जो कार्य किए हैं, जनता को वो पसंद आए हैं और एक बार फिर से राज्य में उनकी सरकार बनने वाली है.
 छत्तीसगढ़ में बीजेपी को बहुमत
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को हो रही मतगणना के रुझानों में भाजपा बहुमत के आंकड़े को प्राप्त करती प्रतीत हो रही है-
बीजेपी-53
कांग्रेस- 35
बीएसपी+ -2
अन्य- 0

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टी के शीर्ष नेताओं की भूमिका की सराहना करते हुए कहा, ''राज्य के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों और गारंटी में विश्वास दिखाया है. प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में (चुनाव प्रचार) पर्याप्त समय दिया है.''
सुवेंदु अधिकारी ने छत्तीसगढ़ के बंगाली समुदाय को धन्यवाद दिया और  दावा किया कि बीजेपी के लिए उनके भारी समर्थन ने उस राज्य के विधानसभा चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाई.  उन्होंने कहा, ''मुझे छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेताओं का फोन आया और उन्होंने मुझे बंगाल फैक्टर के लिए धन्यवाद दिया.''
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को हो रही मतगणना के रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा प्राप्त कर लिया है. चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों के अनुसार भाजपा 55 सीट पर तथा कांग्रेस 32 सीट पर आगे है. राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 46 सीट पर जीत हासिल करनी होगी.
चुनाव हारे पूर्व मंत्रियों में से ज्यादातर मतगणना में आगे
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उन नेताओं पर एक बार फिर भरोसा जताया था जो पिछली सरकार में मंत्री थे और चुनाव हार गए थे. राज्य में जारी मतगणना के रुझानों में इनमें से पांच उम्मीदवार आगे हैं. यानी जनता ने चुनाव हारे पूर्व मंत्रियों पर इस बार भरोसा जताया है.
भूपेश बघेल पाटन सीट पर आगे
चुनाव आयोग के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन विधानसभा सीट से भाजपा के विजय बघेल से 2470 मतों से आगे हैं.
यह रुझान ही परिणाम में बदलने वाले हैं": छत्तीसगढ़ BJP अध्यक्ष
छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, "कांग्रेस के कुशासन का अंत होने वाला है. कमल खिलने वाला है. छ्त्तीसगढ़ खुशहाली और तरक्की की ओर आगे बढ़ने वाला है. प्रधानमंत्री मोदी की गांरटी जनता को मिलने वाली है...यह रुझान ही परिणाम में बदलने वाला है.
दुर्ग जिले की 6 में से 4 पर भाजपा और 2 सीट पर कांग्रेस ने जीत दर्ज किया हैं। दुर्ग शहर से भाजपा के गजेंद्र यादव वैशाली नगर से रिकेश सेन, अहिवारा से डोमनलाल  दुर्ग  ग्रामींण् से ललित चन्द्रकर पाटन से कांग्रेस के भूपेंश बघेल भिलाई नगर से देवेन्द्र यादव  चुनाव जीत चुके हैं। 





Post a Comment

0 Comments