मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि विभाग का बंटवारा बाद में होगा। कल सिर्फ मंत्री पद का शपथ लेंगे। बता दें कि मंत्री पद में सरगुजा संभाग का दबदबा रहेगा। सरगुजा संभाग को मुख्यमंत्री समेत कुल 3 मंत्री मिले हैं। वहीं सरगुजा संभाग के कुनकुरी विधानसभा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आते हैं, जबकि सरगुजा संभाग से मंत्री रामविचार नेताम, श्यामबिहारी जैसवाल और लक्ष्मी राजवाड़े भी बनेगी। आपको बता दें कि सरगुजा संभाग के भटगांव से विधायक लक्ष्मी राजवाड़े आती हैं। वहीं सरगुजा संभाग के मनेंद्रगढ़ से श्यामबिहारी जायसवाल चुनाव जीतकर आये हैं। रामानुजगंज विधानसभा सीट से रामविचार नेताम विधायक निर्वाचित हुए है। इस बार सरगुजा संभाग की 14 की 14 सीटें बीजेपी ने जीती हैं।
0 Comments