Hot Posts

6/recent/ticker-posts

छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खबर, 25 दिसंबर को खाते में आएगी दो साल के धान बोनस की एकमुश्त रकम !

सत्तारूढ़ होने के बाद भाजपा से अब किसान दो साल के बोनस को लेकर उत्साहित हैं। प्रति क्विंटल 300 रुपए के अनुसार किसानों को बोनस दिया जाएगा।

रायपुर( सुनील शर्मा) विधानसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत के बाद अब प्रदेश के किसानों को 25 दिसंबर का इंतजार है। चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा ने साल 2017 और 2018 के दौरान धान का बोनस के वादे को सरकार बनते ही पूरा करने का भरोसा दिया था। सत्तारूढ़ होने के बाद भाजपा से अब किसान दो साल के बोनस को लेकर उत्साहित हैं। प्रति क्विंटल 300 रुपए के अनुसार किसानों को बोनस दिया जाएगा। इस बात को आज प्रदेश के दिग्गज नेता और सीएम पद के दावेदार विष्णुदेव साय ने आज फिर से दोहराया है।विष्णुदेव साय ने कहा कि भाजपा की सरकार की पहली प्राथमिकता है कि पीएम आवास के हितग्राहियों को उनके लिए घर की व्यवस्था करना और किसानों को उनके बकाया बोनस की राशि को देना। बता दें कि भाजपा 25 दिसंबर को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाती है।
बता दें कि बीजेपी के संकल्प पत्र में एकमुश्त 25 दिसंबर को राशि देने का वादा किया गया है। दो साल के बोनस के अलावा धान बेचने वाले किसानों को भाजपा ने 3100 रुपए प्रति क्विंटल के अनुसार भुगतान करने का भी वादा किया है। नई सरकार के शपथ के साथ ही किसानों को एकमुश्त प्रति क्विंटल के अनुसार उक्त रकम प्रदान की जाएगी। कुल मिलाकर किसानों को 25 दिसंबर के दिन दो साल का बकाया बोनस मिलने का बेसब्री से इंतजार है। भाजपा ने कांग्रेस के कर्जमाफी की घोषणा के जवाब में यह वादा किया था।

Post a Comment

0 Comments