Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन बेच दान किए 1 करोड़, प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मिला न्योता

 इसे कहते हैं कलेजा, फिल्मी सुपर स्टार को भी छोड़ा पीछा।दानवीर की श्रेणि में सबसे आगे.....
अयोध्या /( सुनील शर्मा) शहर के सियाराम कॉलोनी के रहने वाले सियाराम उमरवैष्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता हैं. उन्होंने अक्टूबर 2018 में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ का दान दिया था. उन्होंने यह धनराशि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत को दी थी. उनके रिकॉर्ड के अनुसार वह पहले दानदाता हैं. अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु 16 विश्वा जमीन बेचकर 1 करोड़ रुपये दान करने वाले जिले के पहले दानदाता को प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है. हालांकि अभी तक उनके पास आमंत्रण पत्र नही पहुंचा है, लेकिन अयोध्या मंदिर से फोन आने के बाद से ही परिवार खुश है.
16 विस्वा जमीन बेचकर 1 करोड़ रुपए का दान
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के रहने वाले सियाराम ने श्रीराम मंदिर के लिए अदालत से निर्णय आने से पहले ही अपनी 16 विस्वा जमीन बेचकर 1 करोड़ रुपए का दान दे दिया था. शायद वह जिले और प्रदेश के पहले व्यक्ति थे जो सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के पूर्व ही दान कर चुके थे और उन्हें अब मंदिर निर्माण के लिए पहले दानदाता के रूप में जाना गया है. 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता
बता दें की शहर के सियाराम कॉलोनी के रहने वाले सियाराम उमरवैष्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता हैं. उन्होंने अक्टूबर 2018 में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ का दान दिया था. उन्होंने यह धनराशि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत को दी थी. उनके रिकॉर्ड के अनुसार वह पहले दानदाता हैं.
सियाराम ने लिया था यह संकल्प 
सियाराम ने यह संकल्प लिया था कि वह श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये का दान देंगे. इसके लिए धन जुटाने को उन्होंने अपनी 16 विश्वा जमीन बेचने के बाद जब पैसे पूरे नहीं हुए तो उन्होंने अपने बहु बेटी और रिस्तेदारो से भी करीब 15 लाख रुपये उधार लिए. इस तरह से उन्होंने 1 करोड़ रुपये एकत्रित करके 20 नवंबर, 2018 को राम मंदिर निर्माण के लिए दान किया था. । इसे कहते हैं कलेजा, फिल्मी सुपर स्टार को भी छोड़ा पीछा।दानवीर की श्रेणि में सबसे आगे.....

बता दें की शहर के सियाराम कॉलोनी के रहने वाले सियाराम उमरवैष्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित कार्यकर्ता हैं. उन्होंने अक्टूबर 2018 में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए 1 करोड़ का दान दिया था. उन्होंने यह धनराशि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी प्रांत को दी थी. उनके रिकॉर्ड के अनुसार वह पहले दानदाता हैं. 

Post a Comment

0 Comments