Hot Posts

6/recent/ticker-posts

PM मोदी कल कांकेर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित, 4 को दुर्ग और 7 को सूरजपुर में लेंगे सभा

मोदी के आने के बाद राज्य की बदलेगी राजनिति फ़िज़ा
              राज्य में फिर खिलेगा कमल

 दुर्ग /( सुनील शर्मा) चुनाव से पहले पीएम मोदी लगातार छत्तीसगढ़ का दौरा कर रहे हैं। वे 2 नवंबर को कांकेर जिले में सभा को संबोधित करेंगे, इसके बाद 4 नवंबर को दुर्ग के दौरे पर रहेंगे। वहीं 7 नवंबर को सूरजपुर जिले के विश्रामपुर में शिरकत करेंगे। सूरजपुर जिले के अंतर्गत आने वाली तीनों विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भूलन सिंह मरावी, लक्ष्मी राजवाड़े, शकुंतला पोर्ते के पक्ष में आमसभा को संबोधित करेंगे।
गौरतलब है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी सरगुजा संभाग और सूरजपुर जिले के मध्य स्थित विश्रामपुर जो सूरजपुर जिला मुख्यालय से महज 12 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां के विश्रामपुर के अय्यप्पा ग्राउंड में लोकसभा संसदीय चुनाव प्रचार के दौरान आमसभा को संबंधित करने पहुंचे थे।

Post a Comment

0 Comments