Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भिलाई के राधिका नगर के तीन घरों‌ में ED छापा, रिटायर्ड BSP कर्मी, अध्यापक सहित 3 लोगों के घर पड़ताल जारी

भिलाई / प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आज सुबह सुपेला थाना अंतर्गत राधिका नगर में भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर्ड कर्मचारी, रिटायर्ड टीचर और एक अन्य के मकान में छापा मारा है। टीम की कार्रवाई सुबह 5 बजे से जारी है। आपको बता दें कि ED की टीम ने तीन दिन पहले ही भिलाई की हाउसिंग बोर्ड कालोनी में ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में छापा मारकर करोड़ों रुपए बरामद किए थे।

मिली जानकारी के अनुसार ये वही टीम है जो तीन दिन पहले 2 नवंबर को भिलाई के हाउसिंग बोर्ड निवासी कालोनी असीम दास उर्फ बप्पा बंगाली के मकान में पहुंची थी। आज तीन से चार गाड़ियों में ईडी की अलग-अलग टीमें राधिका नगर पहुंची हैं।

ये टीमें सुपेला राधिका नगर दाऊबाड़ा तालाब के समीप निवासी रिटायर्ड बीएसपी कर्मी श्रीकांत मूसले, रिटायर्ड टीचर केरल के मूल निवासी उन्नीयन और मुस्तफा मंजिल में एक साथ पहुंची हैं। आपको बता दें कि ये तीनों घर 100 मीटर के रेडियस में ही स्थित हैं। ईडी की कार्रवाई जारी है। यहां से भारी मात्रा ने नोट मिलने की आशंका जताई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments