सीएम योगी आदित्यनाथ कवर्धा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के पक्ष में चुनाव प्रचार मे शामिल होकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा भिलाई विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय के समर्थन में रोड शो करेंगे। रोड शो के बाद भिलाई मे भी जनसभा में शामिल होंगे।
बता दें कि सीएम योगी प्रदेश के 9 विधानसभा क्षेत्रों में 8 सभा और 4 रोड शो करेंगे। वह अंतागढ़ और डोंगरगांव, पंडरिया में आम सभा को संबोधित करेंगे। वहीं कवर्धा में सभा और रोड शो करेंगे। इसके बाद बिरगांव में सभा और रोड शो दोनों आयोजित किया गया है। इसके बाद सीएम योगी 5 नंवबर को बीजापुर, बस्तर, भाटापारा और राजनांदगांव में प्रचार करेंगे।
0 Comments