ऐसे में फाइनल मुकाबले के लिए उनकी जगह मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के अगले कप्तान को मौका मिलेगा। तो आइए जानते हैं कि आखिर शुभमन गिल (Shubman Gill) किस वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह किस खिलाड़ी को मौका मिलने वाला है।।
वर्ल्ड कप 2023 फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका!
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने शुरुआत से ही अपने दमदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है, जहां उसका मुकाबला सेमीफाइनल 2 की विजेता टीम से होगा। यह मुकाबला 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है, जोकि गुजरात में स्थित है। मगर उस मुकाबले से पहले ही शुभमन गिल (Shubman Gill) चोटिल होने की वजह से वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार शुभमन गिल (Shubman Gill) चोटिल होने की वजह से वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला नहीं खेल सकेंगे। ऐसे में उनकी जगह मुंबई के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने का मौका मिलेगा। बता दें कि गिल को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान नशों में खिंचाव आ गई थी। जिस वजह से उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा था और अब उन्हें वर्ल्ड कप से बाहर जाना पड़ सकता है।
ईशान किशन को मिलने वाला है मौका
रिपोर्ट्स के अनुसार शुभमन गिल (Shubman Gill) के नशों की खिंचाव थोड़ी ज्यादा गंभीर है, जिस वजह से उनको लेकर कोई रिस्क नहीं लिया जाएगा। ऐसे में उनकी जगह ईशान को शामिल किया जा रहा है। हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर गिल के चोटिल होने को लेकर कई बयान सामने नहीं है, जिस वजह से अभी भी फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह ठीक हों और फाइनल मुकाबले में टीम का हिस्सा भी बनें।
0 Comments