Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अयोध्या में केवल राममंदिर ही नहीं देशभर के मंदिरों के होंगे दर्शन, बनाया जाएगा भव्य संग्रहालय

अयोध्या में बनने वाले मंदिर संग्रहालय में भारत के सभी बड़े प्राचीन मंदिरों की पुण्यगाथा दर्शाई जाएगी । 
अयोध्या /( सुनील शर्मा)   श्री राम की नगरी अयोध्या में बनने वाले मंदिर संग्रहालय में भारत के सभी बड़े प्राचीन मंदिरों की पुण्यगाथा दर्शाई जाएगी। इस संग्रहालय में मंदिरों का इतिहास, वास्तुकला और सनातन धर्म की मूलभूत अवधारणा के दर्शन होंगे। 
श्रीराम जन्मभूमि पर निर्माणाधीन भव्य मंदिर तेजी से आकार ले रहा है। आगामी 22 जनवरी को भगवान श्रीराम अपने नव्य-भव्य मंदिर में विराजमान होंगे। देश ही नहीं दुनियाभर में फैले करोड़ों सनातनियों की आस्था भगवान श्रीराम के मंदिर से जुड़ी है।
 माना जा रहा है कि श्रीराम मंदिर के उद्घाटन के बाद अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित इजाफा होगा। आस्थावान अपने प्रभु श्रीराम के मंदिर में दर्शन करने पहुंचेंगे। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार अयोध्या को सर्वसुविधायुक्त शहर के रूप में डेवलप कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में अयोध्या में मंदिर संग्रहालय के निर्माण को लेकर भी कवायद तेज हो गई है। इस संग्रहालय के आकार लेते ही अयोध्या में केवल श्रीराम का भव्य मंदिर ही आस्थावानों के केंद्र में नही होंगा, बल्कि मंदिर संग्रहालय के जरिए भारत के सभी प्राचीन बड़े मंदिरों के दर्शन भी अयोध्या में हो सकेंगे।
मशहूर वास्तुकार वृंदा सुमाया की देखरेख में होगा निर्माण 
सरयू किनारे तकरीबन 50 एकड़ में बनने वाले मंदिर संग्रहालय के लिए जमीन की तलाश तेज हो गई है। इस भव्य मंदिर संग्रहालय का निर्माण देश की मशहूर वास्तुकार वृंदा सुमाया की देखरेख में होगा। हाल ही में सुमाया और उनकी टीम ने सरयू तट पर जमथरा में चिह्नित तीन स्थलों और रामपुर हलवारा में चिह्नित एक स्थल का जायजा लिया है। इन चिह्नित स्थलों में से एक स्थल का चयन मंदिर संग्रहालय के निर्माण के लिए किया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments