Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी: राम मंदिर की फर्श सजाने-संवारने का काम शुरू, ट्रस्ट ने जारी की नई तस्वीरें

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 

अयोध्या/( सुनील शर्मा) सनातन धर्म के आराधय प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इसके लिए मंदिर के प्रथम तल के कार्य को तेजी से पूरा किया जा रहा है। अब निर्माणाधीन राम मंदिर की फर्श को संवारने का काम शुरू कर दिया गया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने शनिवार को एक्स पर तस्वीरें जारी की हैं जिसमें कारीगर फर्श को सजाने संवारने काम करते हुए नजर आ रहे हैं।
प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में देश-विदेश से मेहमान आएंगे।
राम मंदिर बेहद भव्य होगा और प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन में देश-विदेश से मेहमान आएंगे।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगी
मंदिर निर्माण के लिए बनी निर्माण समिति की बैठकें समय-समय पर होती रहती हैं जिसमें निरीक्षण के बाद निर्देश जारी किए जाते हैं।
अयोध्या में एक टेंट सिटी का निर्माण
प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या में एक टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। जहां पर लाखों लोगों के रहने की व्यवस्था की जा रही है।
निर्माणाधीन राम मंदिर का एक हवाई चित्र।
ट्रस्ट समय-समय पर सोशल मीडिया साइट एक्स पर निर्माणाधीन मंदिर की तस्वीरें जारी करता रहता है।


Post a Comment

0 Comments