रायपुर।( सुनील शर्मा ) कांग्रेस-भाजपा दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियों ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है। इस संबंध में पार्टियों की लीगल टीम ने कार्यालय को पत्र सौंपा है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और श्री हनुमानजी के स्केच चित्र का उपयोग किया है, जो कि गलत है।
इधर भाजपा का कहना है कि महादेव बेटिंग एप के संबंध में जारी एक वीडियो में रायपुर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल की संलिप्तता उजागर हुई है। इसलिए उन्हें तत्काल चुनाव कार्यों से हटाना चाहिए।
घोषणापत्र में मंदिर और भगवान की फोटो
कांग्रेस ने कहा कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान में आचार संहिता लागू है। भाजपा के घोषणा-पत्र में मोदी की गारंटी के शीर्षक पृष्ठ 3 पर अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित लेख के ऊपर श्री राम, श्री लक्ष्मण, माता सीता और श्री हनुमान का स्केच चित्र के आधार पर नेत्रहीन दिखाया गया है।
0 Comments