Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पीएम मोदी ने टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला, ऑस्ट्रेलिया को दी जीत की बधाई

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 240 रन बनाए। रोहित ने 47 रन की तेज पारी खेली। वहीं कोहली ने 54 रन और केएल राहुल ने 66 रन की पारी खेली। मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

नई दिल्ली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर छठी बार चैंपियन बना। कंगारू टीम ने 2003 की ही तरह भारत के चैंपियन बनने का सपना तोड़ दिया। हार के बाद प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने टीम इंडिया का हौसला बढ़ाया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम को जीत की बधाई दी।
पीएम मोदी ने एक्स हैंडल पर लिखा, "प्रिय टीम इंडिया, विश्व कप के दौरान आपकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प उल्लेखनीय था। आपने बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेला और देश को बहुत गौरव दिलाया। हम आज और हमेशा आपके साथ खड़े हैं।"
वहीं, ऑस्ट्रेलिया को जीत की बधाई देते हुए लिखा, "विश्व कप की शानदार जीत पर ऑस्ट्रेलिया को बधाई! पूरे टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा, जिसका समापन शानदार जीत के रूप में हुआ। ट्रेविस हेड को आज उनके उल्लेखनीय खेल के लिए बधाई।"


Post a Comment

0 Comments