नई दिल्ली. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ होना है. भारत ने इस फाइनल के लिए बड़े शान से जगह बनाई. बैटिंग की बात हो या बॉलिंग की या फिल्डिंग कहें, भारतीय क्रिकेट टीम के हर खिलाड़ी ने टूर्नामेंट को रोमांच से भरपूर कर दिया. टीम के दो खिलाड़ियों ने शानदार रिकॉर्ड बना दिया. इन दोनों खिलाड़ियों को कनेक्शन बॉलीवुड से भी है. विराट कोहली ने जहां 50वीं ओडीआई सेंचुरी लगाई. वहीं, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने तीन मैच में पंजा खोलकर कमाल कर दिया. अनुष्का जहां अपने पति की सफलता से गदगद हैं. लेकिन, मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां अपने पति की सफलता पर तंज कसने से खुद को रोक नहीं सकीं.।
मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच की खटपट किसी से छिपी नहीं है. दोनों के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहा है. सालों से दोनों अलग-अलग हैं, लेकिन अभी तक तलाक नहीं हुआ है. शमी ने न्यूजीलैंड के साथ खेले गए सेमीफाइनल मैंच में 7 विकेट लेकर मैदान में 'गदर' मचाया तो पति इस सफलता पर एक्ट्रेस और मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां तंज कसने से खुद को रोक नहीं सकीं. उन्होंने क्या कहा चलिए आपको बताते हैं.
हसीन जहां इन दिनों फिल्मों से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में अपने जज्बात जाहिर किए कि पति की इस सफलता पर वह कैसा महसूस कर रही हैं. उन्होंने कहा कि ये हमारे प्रत्येक देशवासियों के लिए बहुत अच्छी खबर है. हसीन जहां ने कहा कि मैं कुछ भी खास महसूस नहीं कर रही हूं, लेकिन हां एक अच्छा फील हो रहा है कि हमारे देश ने सेमीफाइनल मैच जीत लिया है.
0 Comments