Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दुर्ग में सीएम भूपेश बघेल के रोड शो में उमड़ी भीड़: शहरवासियों ने किया कका का अभिनंदन ......

कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा के समर्थन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रोड शो  हुआ
दुर्ग/( सुनील शर्मा) कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा के समर्थन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रोड शो में आज शाम 6 बजे से भीड़ भी उमड़ी और रोड के दोनों ओर खड़े लोगों ने सी एम भूपेश का अभिवादन भी किया । रोड शो कार्य क्रम में सी एम ने जनता का अभिनंदन भी किया । खुले वाहन में सवार हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन कर रहे भूपेश बघेल को देखकर लोगों ने खुशी  भी जताई। मोबाइल पर फोटो लेने वालों की कमी नहीं थी। सेल्फी में कका की तस्वीर लेने की होड़ रही। पूरे रोड शो के दौरान जमकर नारेबाजी के बीच पटाखे फूटते रहे। शहर में सी एम कका और   विधायक अरुण वोरा का जादू चलता रहा।
भूपेश के साथ मौजूद दुर्ग शहर के कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा और दुर्ग ग्रामीण के प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू भी लोगों को अभिवादन स्वीकार करते रहे। सीएम का काफिला आने पर स्वागत में आतिशबाजी की गई। पटाखे फोड़े गए।

रोड शो के आगे पंथी नृत्य करते नर्तकों का दल चल रहा था उनके पीछे राउत नाच दल के सदस्य राउत नाचा पर झूम रहे थे। उत्साही कांग्रेसी लगातार नारेबाजी करते हुए दमखम दिखाते रहे।  कांग्रेस प्रत्याशी अरुण वोरा के समर्थन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रोड शो में आज शाम 6 बजे से भीड़ भी उमड़ी और रोड के दोनों ओर खड़े लोगों ने सी एम भूपेश का अभिवादन भी किया । रोड शो के दो रा न रास्ते में पड़ने वाले मन्दिर एव मजार शरीफ भी गए। 
 सी एम भूपेंश बघेल  विधायक अरुण वोरा  एव राज्य के मंत्री श्री साहू ने माँ चण्डिका के दर्शन कर पूजा अर्चना किये और बाबा अब्दुल रहमान शाह  के दरगाह में जाकर मत्था टेक कर राज्य में कांग्रेस सरकार के वापसी के लिए  दुआ भी मांगी। 

Post a Comment

0 Comments