Hot Posts

6/recent/ticker-posts

टी-ट्वेंंटी मैच के लिए रायपुर पहुंचे भारत-आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी

टी-ट्वेंंटी मैच के लिए रायपुर पहुंचे भारत-आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी
रायपुर/( सुनील शर्मा) । रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक दिसंबर को होने वाले टी-ट्वेंटी अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए भारत तथा आस्टे्रलिया की टीम बुधवार शाम रायपुर पहुंची है। एयरपोर्ट पहुंचते ही खिलाडिय़ों को देखने के लिए प्रशंसकों की खासी भीड़ जमा हो गई थी। वहीं खिलाडिय़ों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। एसपी, एएसपी, चार डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, आरक्षक सहित कुल 40 जवान तैनात किए गए हैं। दोनों टीमे एयरपोर्ट से सीधे स्पेशल बस में सवार होकर होटल कोटयार्ड मेरिएट रवाना हुए।

बता दें कि भारत एवं आस्टे्रलिया के बीच चल रहे टी-ट्वेंटी सीरीज का चौथा मैच प्रदेश के इकलौते अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में एक दिसंबर को खेला जाना है। सीरीज में फिलहाल दो मैच जीतकर भारत 2-1 से आगे है।

Post a Comment

0 Comments