रायपुर । प्रदेश में ऑनलार्ईन सट्टा ऐप मामले में पकड़े गये आरोपी असीम दास तथा पुलिस कांस्टेबल भीम सिंह को कोर्ट ने फिर से एक दिसंबर तक न्यायायिक रिमंाड पर भेजा है। इसके पहले भी दोनों को 24 नवंबर तक रिमांड पर जेल भेजा था।
बता दें कि ईडी ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों असीम दास तथा पुलिस कांस्टेबल भीम सिंह को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया था। जहां कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपियों को राहत देने से मना करते हुए आरोपियों की रिमांड एक दिसंबर तक बढ़ा दी है।
0 Comments