Hot Posts

6/recent/ticker-posts

संत जलाराम बापा के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु,लोगों ने नाच-गाकर प्रकट की आस्था

संत श्री जलाराम बप्पा की 224 वी जयंती पर हुए विविध कार्यक्रम,  जगह जगह महाप्रसाद का भी वितरण किया गया।
दुर्ग/( सुनील शर्मा) मानवता के पुजारी संत जलाराम बापा की 224 वीं जयंती रविवार को पूरे श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्टेशन रोड स्थित जलाराम मिष्ठान भंडार के बैनरतले जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। यहां सुबह से ही भक्तिभाव का माहौल रहा। समाज के लोग संगीतमय रामधुन व भजनों में लीन रहे। इस दौरान जलाराम मिष्ठान भंडार के संचालक प्रवीण भाई आडतिया ने भजनों के माध्यम से बापा की आराधना कर जमकर माहौल बनाया।  संत श्री जलाराम बप्पा की जयंती पर जगह जगह महा प्रसाद  का भी   वितरण  किया गया। उनके भजनों में महिलाएं व अन्य लोग झूमकर नाच उठे। इसके पूर्व सुबह पंडित सतीश महाराज द्वारा विधि विधान से संत जलाराम बापा की पूजा अर्चना संपन्न करवाई गई। इस अवसर पर जलाराम मिष्ठान भंडार के संचालक प्रवीण भाई आड़तिया द्वारा गरीबो को भोजन व कपड़े का वितरण कर मानव सेवा किया गया। महोत्सव में कांग्रेस प्रत्याशी अरूण वोरा, भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल, पार्षदगण, चेम्बर ऑफ कॉमर्स पदाधिकारियो के अलावा अन्य जनप्रतिनिधियो ने जलाराम बापा के दर्शन कर प्रदेश व शहर की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। दर्शन के लिए लोगों का दिनभर तांता लगा रहा। लोगों ने प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। श्री जलाराम बापा की जयंती पर जलाराम मिष्ठान भंडार के पास नवदृष्टि फाउंडेशन ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर महादान के कहावत को चरितार्थ किया।
शिविर में जलाराम बापा के अनुयायियों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर में जिला अस्पताल के स्टॉफ ने अपनी सेवाएं दी। शिविर आयोजन में नवदृष्टि फाउंडेशन के राज अड़तिया, कुलवंत भाटिया, रितेश जैन, मुकेश राठी, दयानाथ टांक, सुरेश जैन एवं अन्य सदस्यों ने योगदान दिया।
बापा की जयंती महोत्सव पर प्रवीणभाई आड़तिया, मुकेश आड़तिया, शिवलाल शाह,मोन्टू आड़तिया, मुकुंदभाई, मोती वस्तानी, प्रेमलाल, जयपाल सिंह, भिखूभाई पटेल, दिनेश शाह, सुभाष महेता, गुरुचरण सिंह,धीरूभाई आड़तिया, इंदिराबेन आड़तिया, सीमा बेन, उषा बेन, रीता बेन, पूर्वी आड़तिया, शोभा आड़तिया,ज्योत्सना बेन, नयना बेन, ममता आड़तिया, ललित सक्सेरिया, प्रदीप कानावार,कीर्ति कानावार, राजेन्द्र कोटक, गिरधर कारिया,इलेश भीमजियानी,लक्ष्मण पटेल, हिरेश कारिया, दिलीप पाटीदार, शैलेष कारिया, अरविंद भाई समेत बड़ी संख्या में जलाराम बापा के अनुयायी शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments