Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंंत्री भूपेश बघेल ने कहा, मेरी बहनें-मेरी शक्ति

भाई दूज पर सी एम ने कहा कि मेरी बहनें, मेरी शक्ति
रायपुर/( सुनील शर्मा) भाईदूज के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपनी बहनों से मिले। वहीं बहनों ने भी सीएम श्री बघेल को भाईदूज की बधाई देते हुए उनका तिलक कर तथा मुंह मीठा कराकर भाईदूज का त्योहार मनाया। सीएम श्री बघेल ने भाई-बहन के इस अटूट प्रेम की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। उन्होंने तस्वीरें पोस्ट करते हुए भाईदूज हैशटेग करते हुए लिखा-मेरी बहनें, मेरी शक्ति... भाईदूज।
अंचल सहित पूरे देश में आज धूमधाम से भाईदूज का पर्व मनाया जा रहा है। भाई अपनी-अपनी बहनों के घर पहुंचकर जहां उनके सुखी-संपन्न जीवन की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद दे रहे हैं तो वहीं बहनें भी अपने भाईयों का तिलक कर तथा मुंह मीठा कराते हुए भाईयों के सुदीर्घ जीवन और सुख-संपदा की कामना कर रही हैं।

पौराणिक मान्यता के अनुसार यमुना ने इसी दिन अपने भाई यमराज की लंबी आयु के लिए व्रत किया था और उन्हें अन्नकूट का भोजन खिलाया था. कथा के अनुसार, यम देवता ने अपनी बहन को इसी दिन दर्शन दिए थे. यम की बहन यमुना अपने भाई से मिलने के लिए अत्यधिक व्याकुल थी. अपने भाई के दर्शन कर यमुना बेहद प्रसन्न हुई. यमुना ने प्रसन्न होकर अपने भाई की बहुत आवभगत की. यम ने प्रसन्न होकर उसे वरदान दिया कि इस दिन अगर भाई-बहन दोनों एक साथ यमुना नदी में स्नान करेगें, तो उन्हें मुक्ति प्राप्त होगी।

Post a Comment

0 Comments