Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया मतदान

सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। 
रायपुर/( सुनील शर्मा) मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज सवेरे रायपुर के धरमपुरा पूर्व माध्यमिक शाला स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। उन्होंने आम मतदाताओं की तरह लाइन में लगकर अपने परिवार सहित मतदान किया। उन्होंने यहां बनाए गए दोनों मतदान केंद्रों में चल रहे मतदान का अवलोकन भी किया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती कंगाले ने मतदान केंद्र में मतदाताओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा भी लिया। उन्होंने इस दौरान लोगों से अपने परिवार के सभी मतदाताओं सहित मतदान अवश्य करने की अपील की। उन्होंने लोकतंत्र के इस त्योहार में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी के लिए 'छोड़कर सारे काम सबसे पहले करें मतदान' का संदेश दिया।
84 साल के बुजुर्ग ने भी मतदान केंद्र में जाकर किया वोट। 
दुर्ग शहर/( सुनील शर्मा)   स्मृति भवन ग्रीन चौक  वार्ड न 25 दुर्ग शहर निवासी सेवानिवृत्त डिप्टी एक्ससाइज कॉमिशनर  व   वरिष्ठ अधिवकत्ता  प्रेम सिंह चौहान पिता स्व श्री धर्म सिंह चौहान ने भी 84 साल के उम्र में भी इस बुजुर्ग ने भी  सबसे पहले अपने मतदान केंद्र सूर्य पथ पब्लिक स्कूल में जाकर अपने वोटिंग किया । मतदाताओ को अपने संदेश में कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हर मतदाताओं अपने अपने मताधिकार का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने मतदान के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक मतदान के लिए  जागरूक किया। उन्होंने यह भी कहा कि जब हम मतदान केंद्र तक आ सकते हैं तो आप क्यू नहीं। उन्होंने शहर के सभी मतदाताओ को मतदान के प्रेरित भी किया। मतदान केंद्र में मौजुद निर्वाचन अधिकारीयों ने भी उनके होंसले को जागरूक मतदाता होने की बात कही। अधिकारीयों ने सभी मतदाताओ को  इस  लोकतंत्र  के महापर्व मेंअधिक से अधिक मतदान की अपील  की हैं। 

Post a Comment

0 Comments