अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी,चार गिरफ्तार मुख्य आरोपी फरार
राजनांदगांव/( सुनील शर्मा) शहर के पैरी नाला इंडियन पब्लिक स्कूल के पास मिले राजेश जोशी के शव के मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या का मुख्य आरोपी अभी फरार है किेंतु पुलिस के अनुसार उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसपी मोहित गर्ग ने प्रेस कांन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी।
बता दें कि शहर के पैरी नाला इंडियन पब्लिक स्कूल के पास कुछ दिनों पूर्व एक व्यक्ति का शव मिला था जिसकी पहचान राजेश जोशी के रूप में हुई थी जो व्यवसायी ज्ञानचंद बाफना के यहां काम करता था। मामलें में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौराना पता चला कि मृतक जिसके पास काम करता था व्यवसायी राजेश बाफना को पत्र देकर जाता था जिसमें ज्ञानचंद बाफना को मृतक की हत्या के मामले में फंसाने तथा जेल भेजने की धमकी लिखी होती थी। जिसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति को पकड़ा जो राजेश बाफना को पत्र पहुंचाता था । पुछताछ करने पर मामले की परतें खुलने लगीं और नए कनेक्शन सामने आने लगे। जांच के दौरान पता चला कि इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड प्रकाश गोलछा नाम का शख्स है, जिसने सभी लोगों को आर्थिक प्रलोभन देकर इस घटना को अंजाम दिया। इस पूरी घटना के दौरान दयाराम साहू, मनीष खुटेल, नितेश सेन और राजेश जोशी के विश्वासपात्र प्रेमेंद्र निर्मलकर ने प्रकाश गोलछा की मदद की और प्रकाश गोलछा के खेत में राजेश जोशी को बुलाकर उसकी कोल्ड ड्रिंक में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया और उसकी हत्या कर दी। शव को उसकी कार में डाल दिया और पैरी नाला स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल के पास छोड़कर भाग गये। इस मामले में दयाराम साहू, मनीष खुटेल, नितेश सेन और प्रेमेंद्र निर्मलकर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मामले का मास्टरमाइंड प्रकाश गोलछा फरार है। पुलिस के अनुसार आरोपी राजेश जोशी की हत्या के लिए ज्ञानचंद बाफना को दोषी ठहराकर ब्लैकमेल करना चाहता था। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
0 Comments