हर गाने के बाद संचालक ने मतदाताओ को अधिक से अधिक मतदान के लिए किया प्रेरित।
कार्यक्रम रात्रि 9.50 तक चला, आदर्श आचार संहिता का परिपालन
दुर्ग /( सुनील शर्मा) छत्तीसगढ़ मंच दुर्ग के बैनर तले बीते कल शनिवार को शहर के हृदय स्थल पुराना बस स्टैंड में संगीतमय शाम सुरीला सफर के माध्यम से मतदाता जागरूकता संदेश का अनोखा अभियान चलाया गया । मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, दिनेश जैन एवं तुलसी सोनी ने बताया कि मंच द्वारा गीतों के माध्यम से मतदाता जागरूकता का अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी रघुनंदन लाल श्रीवास्तव, सुराना , चंद्रिका दत्त चंद्राकर, कवि रवि श्रीवास्तव, विश्वनाथ पाणिग्रही,अनूप सिंग भाटिया एवं हाजी मिर्जा साजिद बैग प्रमुख रूप से उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ मंच के गायक कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया तथा उपस्थित संगीत प्रेमियों को मंच के संरक्षक तुलसी सोनी ने शपथ दिलाते हुए उपस्थित संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक मतदान करने एवं अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में मंच के गायक कलाकार यूनुस चौहान, त्रिलोक सोनी, गुलाब चौहान, तुलसी सोनी, रमन सिंह ,जाहिद अली, संजय लारोकर,दीपक शर्मा, जयंती सिंह एवं प्रकाश सेठ ने एक से बढ़कर एक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी जिसे उपस्थित संगीत प्रेमियों एवं शहर वासियों ने काफी सराहा । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जाबिर अली,माधुरी लारोकर,बहादुर अली थरानी, मोहम्मद मतीन, राजेश जैन, अनिल गुप्ता, किशोर जैन, भागी भाई, किशोर जैन, दुर्गा भाई, असलम कुरैशी, जावेद भाई, अलीम कुरैशी, सहित काफी संख्या में संगीत प्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक तुलसी सोनी एवं आभार प्रदर्शन मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत ने किया।
0 Comments