वोरा की हैट्रिक की तैयारी, लगाए पूरी ताकत
दुर्ग।/( सुनील शर्मा) राजनीति को काजल की ऐसी कोठरी कही जाती है, जहां से निकलने पर कुछ न कुछ दाग रह जाते हैं। पर अरुण वोरा जैसे बिरले जननेता दशकों की सियासी सफर में भी बेदाग रहने का इतिहास रच देते हैं। 35 सालो की राजनीति में अरुण वोरा ने शहर के लोगो से जो पारिवारिक संबंध बनाया, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उनके पिता स्व मोतीलाल वोरा का कथन है –‘‘पद आते हैं और चले जाते है; पद आने जाने के बाद भी आदमी को हमेशा विनम्र बना रहना चाहिए।’’ दुर्ग शहर के विधायक अरुण वोरा ने इस कथन को अपना ध्येय सूत्र बना लिया। आज अरुण वोरा अपने शहर के प्रत्येक आदमी के लिए सरल, सुलभ, सहज, मिलनसार बने हुए। लंबी राजनीतिक पारी में उनकी नम्रता, शहरवासियों के प्रति प्रेम जांचा, परखा और आजमाया जा चुका है। यही सब फैक्टर अरुण वोरा को जनवादी राजनीति का ऐसा उदार चेहरा बनाती है जो दुर्ग शहर के तीन लाख लोगो के सुख–दुख का सहभागी है। यह तीसरा मर्तबा है जब अरुण वोरा दुर्ग शहर के विधायक हैं। वे इस दफा सातवीं बार विधायक का चुनाव लड़ रहे हैं। 1993 में नवजवान अरुण वोरा जब पहला चुनाव जीत कर विधायक बने, तब उनमें शहर के लोगो ने ‘बाबूजी’ का अक्स देखा था। वही सादगी, वही नम्रता, वही कार्यशैली...लोगो ने तब कहा कि उन्हें दूसरा वोरा मिल गया है। तब से अरुण वोरा का तादात्म रिश्ता शहरवासियों के अंतस से जुड़ता चला गया। बीच के 15 साल विधायक न रहने के बावजूद उनकी आत्मीयता कम न हुई। नतीजतन, आज अरुण वोरा लगातार तीसरी बार विधायक बनने की राह में मजबूती से खड़े है।
बता दे दुर्ग शहर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी ने लगातार कांग्रेस की सक्रिय राजनिति से जड़े रहें हैं। पार्टी ने लगातार 7 वी बार अपना उम्मीद वार बनाया हैं। युवा कांग्रेस से राजनिति की शुरूवात करने वाले ने कभी थका नहीं। पिता के सीट पर 6 चुनाव लड़ चुके हैं। सन् 1993 में पहली बार विधायक बने। इसके बाद 1998,2003,2008 लगातार 3 चुनाव में पराजय के बाद भी 15 सालों तक जनता की सेवा करते रहें। उनका होसला लगा तार सक्रियता से जनता ने 2013,2018, पर फिर विशवास किया लगातार दो चुनाव में के ब नेट मंत्री स्व हेमचंद यादव और पूर्व महापौर श्री मति चंद्रिका चंद्रराकर को पराजित कर चुकें हैं। 2023 में इस बार भाजपा के गजेंद्र यादव से मुकाबला हैं। 17 नवम्बर 2023 को मतदान होना हैं। परिणाम 3 दिसम्बर को आएगा।
0 Comments