Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चुनावी सीजन में सट्टा बाजार गर्म, कांग्रेस-BJP प्रत्याशियों की हार-जीत पर लग रही लाखों की बोली

जीतने व हारने वाले दोनों प्रत्याशियों पर भाव लगना शुरू हो गया है। 50 हजार रुपये से लाखों का दांव अभी से लग रहा है। कुछ सटोरियों की मानें तो धमतरी और कुरूद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों पर सबसे ज्यादा सट्टा लग रहा है। जीतने वाले प्रत्याशियों के लिए तीन गुना भाव है जबकि हारने वाले प्रत्याशियों पर कम है।
धमतरी/( सुनील शर्मा) चुनावी सीजन में सट्टा बाजार गर्म है। पहले टिकट वितरण को लेकर लाखों का सट्टा चला। अब ईवीएम पर कैद भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों के जीत-हार पर सट्टा लगना शुरू हो चुका है। कुरूद और धमतरी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों पर सबसे ज्यादा भाव हैं। जीतने वाले प्रत्याशियों के ऊपर दांव के तीन गुना भाव है। ऐसे में सटोरिए सक्रिय हैं। वहीं हारने वाले प्रत्याशियों पर भी दांव लग रहा हैं।

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा पार्टी ने सबसे पहले सिहावा विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी घोषित किया। इसके बाद धमतरी और कुरूद विधानसभा के लिए घोषित कर दिया। जबकि कांग्रेस ने सिर्फ कुरूद विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रत्याशी घोषित किया था। सिहावा और धमतरी विधानसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषणा पर अटकलें जारी थीं, ऐसे में सट्टा बाजार उस समय गर्म हो गया था।

सबसे चर्चा में रहे धमतरी विधानसभा सीट के प्रत्याशी घोषणा के लिए धमतरी शहर व गांवों में लाखों का सट्टा लगा। अब 17 नवंबर को प्रदेश समेत जिले के तीनों विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो चुका है। भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य पार्टी व निर्दलियों के भविष्य ईवीएम मशीन में कैद है। इस बीच जिले के सिहावा, धमतरी और कुरूद विधानसभा सीट के भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशियों के हार जीत के लिए अभी से सट्टा बाजार गर्म होने लगा है। सटोरिये सक्रिय हो चुके हैं।
जीतने व हारने वाले दोनों प्रत्याशियों पर भाव लगना शुरू हो गया है। 50 हजार रुपये से लाखों का दांव अभी से लग रहा है। कुछ सटोरियों की मानें, तो धमतरी और कुरूद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों पर सबसे ज्यादा सट्टा लग रहा है। जीतने वाले प्रत्याशियों के लिए तीन गुना भाव है, जबकि हारने वाले प्रत्याशियों पर कम है।
ऐसे में दोनों विधानसभा क्षेत्र के जीतने वाले संभावित प्रत्याशी पर लाखों रुपये का सट्टा लगा रहे हैं, इसकी चर्चा शहर में कई जगह चल रही है। वहीं सिहावा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों पर भी सट्टा लग रहा है।

क्षेत्र में सटोरिया सक्रिय

सट्टा के अवैध कारोबार से जुड़े लोग तीन दिसंबर को विधानसभा चुनाव के आने वाले रिजल्ट को लेकर जमकर सट्टा लगा रहे हैं। शहर के लालबगीचा, आमापारा, रामबाग, मकेश्वर वार्ड समेत हाई-प्रोफाइल सट्टा से जुड़े लोग भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों के जीत-हार को लेकर लाखों रुपये का दांव लगा रहे हैं। वहीं प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस की सरकार बनने पर भी धमतरी शहर व आसपास गांवों में सट्टा के लिए दांव लगना शुरू हो चुका है।

पुलिस की बनी हुई है नजर

एएसपी धमतरी, मधुलिका सिंह का कहना है कि-

""सट्टा के अवैध कारोबार पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। यदि शहर व गांवों में चुनावी रिजल्ट पर सट्टा की पुख्ता जानकारी मिलती है, तो पुलिस कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस तक कोई खबर नहीं है।""


Post a Comment

0 Comments