Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कार्तिक पूर्णिमा पर कर लें ये 5 उपाय, मां लक्ष्‍मी खुद चलकर आएंगी आपके घर....

कार्तिक पूर्णिमा की तिथि मां लक्ष्मी को सबसे प्रिय है। , स्नान, दान, दीपदान का विशेष महत्व, हरि हर आत्मक पूर्णिमा
दुर्ग /( सुनील शर्मा) कार्तिक पूर्णिमा को हिंदू धर्म में सबसे खास मान गया है। शरद पूर्णिमा के बाद कार्तिक पूर्णिमा की तिथि मां लक्ष्मी को सबसे प्रिय है। कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को है और इस दिन स्‍नान दान करने का विशेष महत्‍व माना गया है। इसके साथ ही मां लक्ष्‍मी की विधि विधान से पूजा करने से आपको अति शीघ्र ही उनकी कृपा का लाभ होता है। हम आपको बता रहे हैं कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए कुछ खास हैं उपाय।

कार्तिक पूर्णिमा पर स्‍नान दान के साथ मां लक्ष्‍मी की पूजा करने का भी विशेष महत्‍व होता है। इसके साथ ही मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करने के लिए कुछ उपाय करने से आपको लाभ होता है और आपके घर में मां लक्ष्‍मी का वास होता है। पूर्णिमा तिथि को मां लक्ष्‍मी की पूजा के लिए सबसे योग्‍य माना जाता है। मान्‍यता है कि इस दिन वह बहुत प्रसन्‍नचित होती हैं और भक्‍तों को मनचाहा फल देती हैं। इन उपायों को करने से आपके घर में सुख समृद्धि बढ़ती है और आर्थिक कष्‍ट से मुक्ति मिलती है।
कार्तिक पूर्णिमा पर पीपल के पेड़ का उपाय
कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्‍मी प्रसन्‍न मुद्रा में पीपल के पेड़ पर वास करती हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह स्‍नान करके अन्‍न जल ग्रहण करने से पहले पीपल के पेड़ पर दूध में श्‍क्‍कर मिलाकर चढ़ाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्‍मी आपसे प्रसन्‍न होती हैं और उनकी कृपा से आपके जीवन से सभी आर्थिक संकट दूर होते हैं।

मां लक्ष्‍मी को लगाएं खीर का भोग

कार्तिक पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्‍मी को केसर की खीा का भोग लगाएं और विधि विधान से मां लक्ष्‍मी की पूा करें। उनकी पूजा में पीली कौड़ियां चढ़ाएं और अगले दिन सुबह उन कौड़ियों को अपने धन के स्‍थान में रख दें। ऐसा करने से आपके घर में साल भर सुख समृद्धि बनी रहेगी और मां लक्ष्‍मी आप पर मेहरबान होंगी।
पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा की पूजा
पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा की पूजा करने से आपको विशेष लाभ होता है। चंद्रमा को अर्घ्‍य देने से आपको मां लक्ष्‍मी की कृपा का विशेष लाभ होगा। इस दिन चंद्रमा को रात में चांदी के लोटे में दूध, जल, शक्कर और सफेद फूल से अर्घ्य दें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और मां लक्ष्‍मी की कृपा से आपको धन की प्राप्ति होती है।

कार्तिक पूर्णिमा पर करें ये उपाय

कार्तिक पूर्णिमा के दिन अपने घर के मुख्‍य द्वार पर आम का पल्‍लव लगाना चाहिए और दोनों तरफ हल्‍दी से स्‍वास्तिक का चिह्न बनाएं। ऐसा करने से आपके घर की तरफ सकारात्‍मक ऊर्जा आ‍कर्षित होगी और मां लक्ष्‍मी के चरण आपके घर में पड़ेंगे। आपके घर में धन वैभव और ऐश्‍वर्य बढ़ेगा आपके परिवार के लोगों की तरक्‍की होगी।

कार्तिक पूर्णिमा पर दीपदान का उपाय

कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में जाकर दीपदान करने का भी विशेष महत्‍व माना गया है। मान्‍यता है कि ऐसा करने से आपको कर्ज से मुक्ति मिलती है और भगवान विष्‍णु के साथ मां लक्ष्‍मी भी आपसे प्रसन्‍न होती हैं। अगर आपके आसपास कोई नदी नहीं है तो आप घर के ईशान कोण में पूरी रात गाय के घी का दीपक जलाकर रखें।





Post a Comment

0 Comments