Hot Posts

6/recent/ticker-posts

संगीतमय संध्या सुरीला सफर का आयोजन कल 4 नवंबर को

मतदाता जागरूकता अभियान में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील करेंगे गायक कलाकार.... 
मतदाताओ को जागरूक करर्ने की एक अनोखी पहल.. 
दुर्ग /  ( सुनील शर्मा) छत्तीसगढ़ मंच के बैनर तले कल शनिवार 4 नवंबर को शहर के हृदय स्थल पुराना बस स्टैंड में शाम 5  बजे से रात्रि 10 बजे तक संगीतमय शाम सुरीला सफर एवं मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया है। मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत, दिनेश जैन एवं तुलसी सोनी ने  सयुक्त रूप से बताया कि  संगीत  संध्या  कार्य क्रम में गीत संगीत के अलावा मतदाता जागरूकता अभियान का कार्यक्रम भी शामिल है। इस मतदाता जागरूकता अभियान में 17 नवंबर 2023 को होने वाले विधानसभा चुनाव  में लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की जाएगी एवं निश्पक्ष मतदान हेतु शपथ भी दिलाई जाएगी ।   उक्त संगीतमय कार्यक्रम सुरीला सफर में महान गायक स्व मो. रफी, किशोर दा , मुकेश चंद्र माथुर के अलावा अन्य गायको के गाए गीत शहर के गायक कलाकार जानकी रमैया , युनुस चौहान, गुलाब चौहान, त्रिलोक सोनी, तुलसी सोनी, रमन सिंह,श्रीमती जयंती सिंह द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। छत्तीसगढ़ मंच ने शहर के संगीत प्रेमियों से संगीत  संध्या सुरीला सफर का आनंद लेने एवम मतदाता जागरूकता अभियान में उपस्थिति प्रदान करने की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments