प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 नवंबर को रविशंकर स्टेडियम में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। दुर्ग पुलिस द्वारा वाहन पार्किग स्थल एवं कार्यक्रम से संबंधित निर्देश जारी किये गये हैं
दुर्ग /( सुनील शर्मा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 नवंबर को रविशंकर स्टेडियम में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। रविशंकर स्टेडियम में मंच पर बैठने वाले तथा प्रधानमंत्री का मंच के पास आगमन तथा प्रस्थान पर स्वागत करने वाले पासधारी अतिथियों के वाहनों की पार्किंग सुराना कालेज में निर्धारित है।
ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी अनुसार हेलीपेड जयंती स्टेडियम से कार्यक्रम स्थल रविशंकर स्टेडियम तक VVIP रुट में सडक पर किसी भी प्रकार का दुकान एवं ठेले लगाना प्रतिबंधित रहेगा।
कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग दिशाओं में पार्किग चिन्हाकिंत किया गया है।कार्यक्रम स्थल में किसी भी प्रकार की सामग्री ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। 4 नवंबर को दुर्ग शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम स्थल पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में रहेगा।
दुर्ग पुलिस द्वारा वाहन पार्किग स्थल एवं कार्यक्रम से संबंधित निर्देश जारी किये गये हैं
पार्किग प्लान
1- राजनांदगांव एवं बालोद से आने वाले वाहन पुलगांव चौक-पोटिया चौक-महाराजा चौक-सोनी फर्नीचर के सामने-मिनी स्टेडियम पद्मनाभपुर, हॉकी मैदान सिविल लाईन में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल तक आएंगे।
2- पाटन एवं उतई से आने वाले वाहन एमडी चौक-जेल तिराहा-पुलिस लाईन एवं गर्ल्स कॉलेज में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।
3- नेहरू नगर की ओर से आने वाले वाहन वाय शेप ब्रिज-सांइस कॉलेज-मालवीय नगर चौक-अजजा/अजा बालक छात्रावास-खालसा पब्लिक स्कूल में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल आएंगे। इसी प्रकार
4- धमधा की ओर से आने वाले वाहन ग्रीन चौक-रेल्वे स्टेशन-मालवीय नगर-पॉलिटेक्निक कॉलेज में पार्किग कर पैदल कार्यक्रम स्थल पंहुचेगे।
5- पटेल चौक की ओर से आने वाले वाहन उतई तिराहा-डीईओ ऑफिस कन्या स्कूल में पार्किंग कर पैदल कार्यक्रम स्थल।
0 Comments